बबराला/रजपुरा। क्षेत्र के एक गांव के एक युवक पर किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगा है। किशोरी के पिता ने पुलिस को उसकी तहरीर दी है। रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव के किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 8 जुलाई की शाम को उनकी 16 वर्षीय बेटी पशुओं का चारा काटने के लिए खेत में गई थी और देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी। उसकी जगह छानबीन की, लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा। जिसके बाद गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें एक युवक के द्वारा भगा ले जाने की बात कही।