बबराला। एक सप्ताह से मौसम में गर्मी और उमस के बाद बुधवार की दोपहर को आसमान में छाए बादल झमाझम बरसे। कुछ गांवों की गलियां पानी-पानी हो गई तो खेेतों में पानी भर गया। हालांकि, बबराला समेत कुछ इलाके में हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे लोगों ने गर्मी से राहत ली। पिछले एक सप्ताह से क्षेत्र में भयंकर गर्मी पड़ रही थी। बादल आते और बगैर बरसात के चले जाते। बुधवार की दोपहर को करीब तीन बजे बबराला के निकट राजघाट क्षेत्र में बादल झमाझम बरसे। गंगा तटीय इलाकों में बरसात के अलावा गंगा घाट पर करीब एक घंटे तक बारिश होती रही, जिससे मौसम सुहाना हो गया।