फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जुमा नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, ड्रोन से होगी शहर की निगरानी

Fri, 22 Nov 2024 03:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
संभल की जामा म​स्जिद के सामने लगे सीसीटीवी कैमरा ठीक करता कर्मी।  - फोटो : संभल
विज्ञापन
संभल। जामा मस्जिद में अदा होने वाली जुमा नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। दो कंपनी आरआरएफ और दो कंपनी पीएसी की लगाई गई हैं। जुमा नमाज के दौरान शहर की निगरानी ड्रोन कैमरों से भी की जाएगी। इसके अलावा गश्त रहेगी। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि संभल और असमोली सर्किल के सात थानों की फोर्स को निगरानी में लगाया है। थाना प्रभारियों की अलग अलग समय पर ड्यूटी लगाई गई है। शहर में ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। कहीं कोई भीड़ जमा नहीं होने दी जाएगी। यदि कोई माहौल खराब करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

सोशल मीडिया से जुड़े कई लोगों को पुलिस ने पाबंद किया


जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर प्रकरण को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल की जा रही हैं। इसमें हिंदू और मुस्लिम पक्ष के लोग अपने अपने तरीके से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एसपी ने बताया कि सोशल मीडिया पर तरह तरह की पोस्ट वायरल करने वालों को पाबंद किया है। सोशल मीडिया पर पूरी निगरानी है। किसी ने कोई आपत्तिजनक पोस्ट वायरल की तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसलिए लोगों से अपील की है कि वह शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें