फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार और लेखपालों की गांवों पर रहेगी निगरानी, गड़बड़ी की हर सूचना प्रशासन को देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। प्रशासन लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए लगातार रणनीतियां बना रहा है। जिससे किसी जगह चूक न हो पाए। नगरीय क्षेत्र से ग्रामीण अंचलों तक सावधानियां बरती जा रही हैं। इसके लिए समय-समय पर बैठक कर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अधिकारी, कर्मचारी और ग्रामीण अंचलों में पकड़ रखने वाले लोगों के साथ बैठक ली जा रही है। सीधा संवाद कर चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सहयोग मांगा जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को नगर के एमजीएम महाविद्यालय में उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव ने तहसील क्षेत्र के लेखपाल और कोटेदारों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने चुनाव को लेकर संवाद किया। उन्होंने लेखपालों से कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाए। इसके लिए पूूूरा सरकारी तंत्र लगा हुआ है। बूथों पर कार्य पूरा हो चुका है।
इसके अलावा कहीं कोई कमी रह गई हो तो दुरुस्त कराने में पूरा सहयोग करें। जिससे मतदान किसी भी तरह बाधित न हो। कोटेदारों से कहा कि वह मतदान के लिए ग्रामीणों को प्रेरित करें। किसी राजनीतिक दल के पक्ष में मतदान के लिए अपील न करें लेकिन मतदान हर हाल में करने के लिए प्रेरित करें। जिससे मतदान प्रतिशत बढ़े। बैठक में यह भी कहा गया कि चुनावी माहौल में शराब और धनबल का प्रयोग होता है।
विज्ञापन

यदि कोई प्रत्याशी ऐसा करते हुए मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचना दें। जिससे कार्रवाई हो सके। इसके अलावा शरारती तत्वों पर भी नजर रखें और कोई प्रलोभन या डराकर मतदान कराने का प्रयास करे तो इसकी जानकारी भी प्रशासन को मिलनी चाहिए।
---------------------------------
लेखपाल और कोटेदारों से लोगों का मिलना ज्यादा होता है। इसलिए जागरूक करने का अनुरोध किया है जिससे मतदान प्रतिशत बढ़े। साथ ही यह भी कहा गया है कि चुनावी माहौल में गड़बड़ी करने, शराब और धनबल का इस्तेमाल करने वालों की सूचना दी जाए। जिससे प्रभावी कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन

दीपेंद्र यादव, उप जिलाधिकारी संभल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें