फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरो में उमड़ी आस्था, प्रथम स्वरुप शैलपुरी की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। जनपद भर के देवी मंदिरों में मां भगवती के प्रथम स्वरुप मां शैलपुत्री की विशेष पूजा अर्चना की गई। श्रद्घालुओं घरों के अलावा मंदिरो में पूजा अर्चना की और व्रत रखे। शाम को मंदिरों में जाकर महाआरती में भाग लिया।
विज्ञापन

शनिवार को घर व मंदिरों में साफ सफाई कर मां भगवती के आगमन की तैयारियां की गई। घरो में विधि विधान के साथ कलश की स्थापना की और पूजा अर्चना के बाद अखंड ज्योत प्रज्जवलित की।
देवी मंदिरों में सुबह छह बजे से पूजा अर्चना के लिए श्रद्घालुओं की लंबी लाइन लगना शुरु हो गई। शहर के मौलागढ़ स्थित प्राचीन देवी मंदिर, रामबाग धाम स्थित श्री सिद्घिदात्री नवदुर्गा मंदिर, कैथल गेट स्थित श्री गंगादेवी मंदिर, सीता रोड स्थित बगिया वाली देवी मंदिर, गोलागंज स्थित देवी मंदिर समेत जनपद भर के सभी देवी मंदिरों में जाकर श्रद्घालुओं ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरुप की पूजा अर्चना की और व्रत रखने शुरु किए। महिलाओं ने घरो में भजन कीर्तन कर महामाई का गुणगान किया। काफी संख्या में श्रद्घालु शाम को देवी मंदिर पहुंचे और मां दुर्गा की महाआरती में भाग लेकर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें