संभल। नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म की घटना होने की शिकायत पुलिस से की है। इस मामले में संज्ञान लेते हुए पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। शनिवार को दर्ज हुई रिपोर्ट की तहरी में पीड़ित भाई ने बताया कि उसकी नाबालिग बहन 18 फरवरी को घर से किसी काम के लिए निकली थी। रास्ते में गांव की ही महिला और उसकी बेटी ने जबरन पकड़ लिया और घर में ले जाकर कमरे में बंद कर दिया। बाद में महिला के पति और बेटे ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बदहवास हालत में घर पहुंची किशोरी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसे सुनकर होश उड़ गए। पीड़ित भाई ने पुलिस को तहरीर दे कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने फहीम, वसीम, शन्नो और समरीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।