फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बाइक पुलिया से टकराई पिता-पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह से दावत खाकर लौट रहे पिता पुत्र की बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नखासा थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर कुंज की वीरेशपाल और उनके बेटे चंद्रकेश बाइक पर सवार होकर नखासा थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव में एक शादी समारोह में दावत खाने आए थे जहां से वह देर शाम को घर वापस लौट रहे थे कि क्षेत्र के गांव भतावली पर बनी एक पुलिया से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। जिससे पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने करीब एक घंटे की देरी के बाद अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें