फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में जल निकासी का सिस्टम फेल- नाले उफनाए, शहर से लेकर सरकारी अस्पताल तक भर गया गंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल में जल निकासी का सिस्टम फेल- नाले उफनाए
विज्ञापन

पहली ही बरसात में खुल गई नगर पालिका की व्यवस्थाओं की पोल
जलभराव के चलते पब्लिक रही परेशान, पानी से होकर गुजरे लोग
जिला अस्पताल, निजी मार्केट व दुकानों तक घुस गया बारिश का पानी
अमर उजाला ब्यूरो
संभल।
मौसम की पहली ही बरसात में जल निकासी का सिस्टम फेल हो गया। एक घंटे की बारिश ने ही नगर पालिका की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। सरकारी अस्पताल, निजी मार्केट, कुछ सड़कों पर नालों का पानी उफना कर आ गया। गंदगी पसर गई। शहर की सड़कों पर पानी ही पानी नजर आ रहा था। सड़कों पर पानी होने के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

शहर चौराहा-समय 7.30 बजे
संभल। शंकर चौराहे पर बरसात होते ही नाले उफना गए। नाले नालियों की गंदगी सड़कों पर आ गई। जिला अस्पताल के बराबर वाला नाला भी उफना गया। पानी जिला अस्पताल परिसर में घुस गया। नाले की गंदगी भी अस्पताल परिसर फैल गई। इससे तीमारदारों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। साथ ही ओपीडी में आए मरीजों को भी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


कृष्णा मार्केट-समय 7.40 बजे
संभल। यशोदा चौराहे स्थित कृष्णा मार्केेट में सुबह पानी ही पानी नजर आ रहा था। लोगों की दुकानों व घरों तक पानी चला गया। पानी के साथ नाले की गंदगी के लोगों और दुकानों में घुस गई। लोगों ने सुबह होते ही पहले अपने घरों व दुकानों को साफ किया। लगभग दो घंटे पानी जमा रहा। बाद में जब पानी कम हो तो लोगों ने खुद ही सड़क पर पसरी गंदगी को साफ किया।
विज्ञापन


सूर्य कुंड मंदिर- समय 8.00 बजे
सूर्य कुंड मंदिर के गेट बराबर से निकल रहा नाला भी बरसात के चलते उफना गया। नाले का गंदा पानी मंदिर को जाने वाले रास्ते में भर गया। पूजा अर्चना करने जा रहे श्रद्धालुओं को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। वे आहत थे और पालिका से जल निकासी का सिस्टम ठीक करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें