फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल जिले के राजस्व कर्मचारियों का कामकाज अब हो जाएगा हाईटेक

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। प्रदेश सरकार ने सभी लेखपालों को लैपटॉप देने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में संभल और चंदौसी तहसील के लेखपालों लैपटॉप का वितरण किया जा चुका है। अब 2 जुलाई को संभल तहसील के लेखपालों को लैपटॉप दिए जाएंगे। आय-जाति और निवास प्रमाण पत्रों में लेखपाल ऑन लाइन की आख्या लगाएंगे। अभी तक उन्हें आख्या लगाने के लिए साइबर कैफे की मदद लेनी पड़ती थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन

लेखपाल अपने ही लैपटॉप पर अपना पासवर्ड इस्तेमाल करके आख्या देंगे। जिन प्रपत्रों पर आख्या चाहिए होगी उन्हें एसडीएम और तहसीलदार लेखपाल के पास ऑन लाइन भेजेंगे। लेखपाल के द्वारा तत्काल ही ऑनलाइन ही आख्या भेजी जा सकेगी। इससे राजस्व विभाग का काम हाईटेक होने के साथ साथ त्वरित भी हो जाएगा। राजस्व रिकार्ड के प्रिंट भी लेखपाल कंप्यूटर से निकाल सकेंगे।
अगर किसी लेखपाल ने प्रिंटर भी लगा लिया तो उसका काम बेहद आसान हो जाएगा। लेखपाल संघ ने सरकार से कहा है कि लेखपालों को लैपटॉप के साथ प्रिंटर भी दिए जाएं।
विज्ञापन

वहीं उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव ने बताया कि पहले तो सरकार ने सिर्फ लैपटॉप ही दिए हैं। प्रिंटर का अभी कोई आदेश नहीं है। संभल तहसील में दो जुलाई को लैपटॉप जिलाधिकारी के हाथों से वितरित कराने की तैयारी है। सभी लेखपालों के हाथों में लैपटॉप होंगे तो उनका काम आसान रहेगा। आम जनता को भी इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें