फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम के बदले मिजाज से मिली गर्मी से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कई दिनों की प्रचंड गर्मी से बेहाल लोगों को गुरुवार की शाम को उस समय राहत महसूस हुई, जब आसमान में बदरा छा गए और मौसम सुहाना हो गया। कई दिनों से घरों में कैद बच्चे भी शाम को पार्कों में खेलते नजर आए। बाजारों में भी रौनक बढ़ गई।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से प्रचंड गर्मी पड़ रही है। तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस को तक पहुंच रहा है। ऊपर से बिजली कटौती और लो वोल्टेज ने स्थिति काफी खराब कर दी। आलम यह है कि ना चो बाहर चैन मिल रहा था और ना ही घरों में सुकून था। दिनभर लोग घरों में कैद रहने को विवश थे। बच्चों व महिलाएं तो सर्वाधिक बेहाल थी। सुबह से ही बच्चे घरों में कैद होने को विवश हो रहे थे। खेलना भी बंद हो गया था।
गुरुवार को भी सुबह से ही चिलचिलाती धूप निकली तो एक बार फिर लोग बेहाल हो गए, लेकिन शाम को मौसम मेहरबान हो गया। शाम चार बजे से आसमान पर बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। देर शाम बिजली चमकने लगी। बूंदाबांदी भी शुरू हो गई। आंधी भी आई। जिससे मौसम सुहाना हो गया। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें