फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस में मुठभेड़ में गो-तस्कर को लगी गोली, जवाबी फायर में सिपाही घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। गो-तस्करी में वांछित आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। एक तस्कर को पुलिस की गोली लगी है। जबकि दो तस्कर पुलिस को चकमा दे भाग गए। मुठभेड़ में जवाबी फायरिंग हुई तो बदमाश की गोली लगने से सिपाही घायल हुआ है। अपर पुलिस अधीक्षक और पुलिस क्षेत्राधिकारी ने भागे हुए तस्करों की तलाश में खेतों में कांबिंग की। घायल तस्कर और सिपाही को जिला अस्पताल लाया गया है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह पांच बजे करीब नखासा पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि गो तस्करी का वांछित आरोपी सलखना शरीफपुर के खेत खलिहान में गोवंशीय पशु का कटान कर दो अन्य तस्करों के साथ मांडली समसपुर की ओर मांस बेचने जा रहा है। सूचना पर सक्रिय हुई नखासा पुलिस ने गांव सिंहपुरसानी के नजदीक घेराबंदी शुरू कर दी। इसी दौरान बाइक सवार तीन लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बाइक सवारों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें नखासा थाने में तैनात सिपाही अतुल कुमार घायल हुए हैं। वहीं पुलिस की जवाबी फायरिंग में रामपुर के थाना मिलक खानम अंतर्गत गांव मोहनागर निवासी कदीर को पैर में गोली लगी। पुलिस की ओर से फायरिंग होने पर दो आरोपी भाग गए। मुठभेड़ की सूचना अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय को हुई तो वह पुलिस क्षेत्राधिकारी डा. केके सरोज के साथ मौके पर पहुंचे। फोर्स के साथ खेत खलिहानों में कांबिंग कर भागे हुए आरोपियों की तलाश की, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सके। पुलिस को पकड़े गए तस्कर के कब्जे से गोवंशीय पशु का मांस, तमंचा, कारतूस और बाइक मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि पकड़ा गया आरोपी गोवंशीय पशुओं का तस्कर है। साथ ही पशुओं का कटान भी करता है। नखासा थाना में आरोपी के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। भागे हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसके कब्जे से मिली बाइक भी चोरी की है। साथ ही अवैध तमंचा भी बरामद किया गया है। कदीर के साथ दो और लोग थे जो भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें