फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता हुए युवक का दूसरे दिन शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/असमोली। असमोली थाना क्षेत्र में रात को घर से लापता हुए युवक का शव अगली सुबह गांव के बाहर पड़ा मिला। इसकी सूचना ग्रामीणों को हुई तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। युवक की शिनाख्त होने पर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। परिजनों का कहना है कि युवक की हत्या की गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जबकि पुलिस प्रथम दृष्टया हादसे से मौत मान रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन

रविवार की सुबह असमोली थाना क्षेत्र के गांव दबोई कलां निवासी तनुज (22) पुत्र रूकमपाल सिंह का गांव के बाहरी छोर पर शव पड़ा मिला। कूड़ा डालने जा रही महिलाओं ने शव देखा तो शोर मचा दिया। जिसे सुनकर आसपास के ग्रामीण आ गए। इसकी सूचना ग्रामीणों ने युवक के परिजनों को दी साथ ही पुलिस को भी बताया। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच जांच पड़ताल की।
मृतक के भाई मनुज ने पुलिस से हत्या का अंदेशा जताया और पोस्टमार्टम कराने की मांग की। क्योंकि युवक के गले पर निशान होने के साथ ही मुुंह से खून बह रहा था। टांगे भी जख्मी हालत में थी। पीड़ित भाई ने बताया कि उनके बड़े भाई शनिवार की शाम घर पर थे।
विज्ञापन

इसी दौरान किसी ने फोन किया। फोन सुनने के बाद वह अपना मोबाइल चार्जिंग पर लगाकर बाहर चले गए। देर रात तक घर नहीं लौटे तो गांव में तलाश किया लेकिन कोई पता नहीं चला। सुबह ग्रामीणों ने शव पड़े होने की जानकारी दी। पीड़ित परिजनों का कहना है कि युवक की हत्या की गई है। इसी क्रम में मृतक के छोटे भाई ने तहरीर दे कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें