फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के लिए सुप्रीम कोर्ट तक पैरवी करेंगे संभल के अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल जिले का मुख्यालय बहजोई में बनाए जाने का संभल में विरोध बरकरार है। जिला सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन ने इस संबंध में उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की है। जिस पर सरकार से जवाब मांगा गया है। अगर सरकार के जवाब के बाद भी उच्च न्यायालय से राहत नहीं मिली तो संभल के अधिवक्ता अपनी मांग की पैरवी के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। यह निर्णय जिला सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन की बैठक में लिया गया। बैठक में लोकसभा चुनाव पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के बदायूं लोकसभा क्षेत्र के सांसद धर्मेंद्र यादव 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की उम्मीदवार के हाथों पराजित हो गए। उनकी हार पर जिला सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन ने खुशी जाहिर की। अधिवक्ताओं का कहना है कि धर्मेंद्र यादव ने संभल में जिला मुख्यालय बनाने के लिए पैरवी नहीं की थी।
इसलिए उनकी हार से अधिवक्ता खुश हैं। वहीं बैठक में अधिवक्ताओं ने कहा कि जिले में मुख्यालय बनाए जाने की मांग को लेकर अधिवक्ता लगातार प्रयास कर रहे हैं। इस संबंध में नोटिफिकेशन के खिलाफ उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की गई है।
विज्ञापन

सरकार ने बहजोई में जिला मुख्यालय बनाने का नोटिफिकेशन किया है। अधिवक्ता इसका विरोध कर रहे हैं। अगर यह नोटिफिकेशन निरस्त न किया गया तो अधिवक्ता अपना पक्ष रखने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे। बैठक की अध्यक्षता नरेश कुमार शुक्ला ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें