फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोना, पतल बनाने वाली फर्म में धधकी आग, ढाई लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। शहर कोतवाली के मोहल्ला ब्रह्म बाजार देवी वाली गली में सोमवार को अपराह्न करीब दो बजे एक दोना पत्तल बनाने वाली फर्म में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे फर्म को भारी नुकसान हुआ और कीमती सामान जलकर राख हो गए। दमकल ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मोहल्ला गणेश कालोनी निवासी ललित कुमार पुत्र नवल किशोर की ब्रह्म बाजार देवी वाली गली में दोना व पत्तल बनाने की फर्म है। सोमवार दोपहर दो बजे के करीब इलेक्ट्रिक वायरिंग में शार्ट सर्किट से आग लग गई। जो दोना पत्तल बनाने की मशीनों तक पहुंच गई। आग लगने पर लोग इकट्ठे हो गए। जिन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग बढ़ती ही रही। जिस पर अग्निशमन केंद्र को सूचना दी गई।
घनी आबादी में होने के कारण दमकल को मौके तक पहुंचने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। इसीलिए करीब आधा घंटे बाद दमकल कर्मी छोटी गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे। मशीन का प्रेशर बनाने में दस मिनट का समय लग गया। इसके बाद आग बुझाना शुरू किया गया। इसके बाद दमकल की तीन और गाड़ियां मौके पर बुलाई गई। अंदर तक पानी का प्रेशर पहुंचाने के लिए दीवार तोड़ी गई।
विज्ञापन

इसमें आम लोगों ने भी खासा सहयोग किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन इस दौरान दोना व पत्तल बनाने का रॉ मैटीरियल, फर्नीचर, अलमारी आदि सामान जलकर राख हो गए। आग लगने से करीब ढाई लाख का नुकसान होना बताया जा रहा है। मुख्य अग्नि शमन अधिकारी प्रताप सिंह ने बताया कि घनी आबादी व गली में होने के कारण आग बुुझाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है।
फर्म में आग बुझाने के लिए कोई अग्निशमन यंत्र आदि उपलब्ध नहीं था। खंडहरनुमा फर्म थी। कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। नोटिस भेजकर जवाब मांगा जाएगा। जवाब मिलने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें