फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से सामान लेने निकला ग्रामीण लापता, पुलिस को दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना क्षेत्र में घर से सामान लेने को कहकर बाहर निकला ग्रामीण घर नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नही लगा। ग्रामीण 20 मई को घर से निकला था। चार दिन बीतने के बाद परिवार के लोगों ने अब पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

नखासा थाना क्षेत्र के हजरत नगर गढ़ी गांव निवासी सीताराम पाल 20 मई की शाम को घर से यह कहकर निकले कि वह घर का सामान लेने जा रहा हैं। लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों को चिंता हुई तो उन्होंने तलाश शुरू की। रिश्तेदारों से लेकर हर जगह देखा लेकिन ग्रामीण का कहीं कोई पता नहीं चला। शुक्रवार को सीताराम पाल के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें