फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में मोदी सरकार बनने पर संभल में भाजपा और हिंदू संगठनों ने मनाई खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल संसदीय सीट पर पार्टी की हार ने भाजपाइयों को मायूस जरूर किया पर देश में एक बार फिर मोदी सरकार आने का जश्न उस पर छा गया। देर रात तक भाजपा व हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। कहीं मिठाई बांटी गई तो कहीं पर आतिशबाजी हुई। भाजपा खेमे में भी खुशी का माहौल रहा।
विज्ञापन

हिंदू संगठनों में प्रेमशंकर वाटिका में एकत्र होकर खुशी मनाई। हिंदू जागृति मंच, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और आतिशबाजी भी की। इस मौके पर अजय शर्मा, सुभाष मोगिया, सुशील मेहरोत्रा, अरुण अग्रवाव व विकास वर्मा आदि प्रमुख थे। मोहल्ला कोटपूर्वी स्थित भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल के आवास पर समर्थकों ने खुशी मनाई। सरथल चौकी में भाजपा के कपिल सिंघल समेत तमाम लोग एकत्र हुए और केंद्र में सरकार बनने का रास्ता साफ होने की खुशी मनाई। सरायतरीन, हयातनगर में भी खुशी मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें