फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आए राजमिस्त्री की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। थाना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव बिचैटा काजी निवासी सूरज सिंह मकान बनाते समय 21 दिन पहले हाईटेंशन करंट की चपेट में आकर झुलस गया था। जिससे मंगलवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

एक जनवरी को राजमिस्त्री सूरज सिंह अपने गांव बिचैटा काजी से राजमिस्त्री का कार्य करने के लिए चंदौसी गया था। चंदौसी के इंदिरा कॉलोनी में एक मकान पर काम कर रहा था। इसी दौरान बराबर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से राजमिस्त्री बुरी तरह झुलस गया था।
जिसका उपचार चंदौसी के एक निजी अस्पताल में हो रहा था। मंगलवार की दोपहर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और देर शाम परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें