फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की सर्दी और बारिश में भी धरने पर बैठे रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक असली के कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन छठे दिन बारिश और सर्दी में लगातार जारी रहा। धरने के दौरान किसी अधिकारी के सुध नहीं लेने पर किसानों ने आक्रोश जताया।
विज्ञापन

नगर के मध्य गंगा नहर कार्यालय पर चल रहे धरने में भाकियू अअ के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि अन्नदाता देश आजाद होने के बाद भी गुलामी की जिंदगी जीने को मजबूूूर है। उन्होंने कहा कि किसानों जाग जाना चाहिए। क्याेंकि राजनेता जनता को लड़ाकर देश के किसानों को लूटने का काम कर रहे हैं।
इसलिए जागरूक होने की जरूरत है। देश में लगभग 3.5 लाख किसानों की मौत कर्ज के बोझ तले दबने से हुई है। लेकिन सरकारों पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। मध्य गंगा नहर निर्माण खंड नौ कार्यालय पर हो रहे धरने को लेकर कहा कि प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली है।
विज्ञापन

किसान अपने हक के लिए शीतलहर में भी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान, दिलशाद, अशरफ अली, मुकीम, चौधरी अर्जुन सिंह, अबुल हसन, जयवीर यादव, चौधरी दलवीर, सुलेमान, चंद्रपाल, ग्रीश चंद्र, चमन, बाबूराम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें