फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र जागरूकता अभियान के समापन पर लगाए पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला/गुन्नौर। समाजवादी पार्टी के छात्र सभा के द्वारा छात्र जागरूकता अभियान का समापन पौधरोपण से किया गया। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर एकजुटता और एकाग्रता की शपथ ली। छात्रों से देश के लिए सकारात्मक राजनीति करने की अपील की।
विज्ञापन

कस्बा गुन्नौर के शांति देवी मैमो कालेज गुन्नौर अब्दुल हई में अंतिम दिन सपा छात्र सभा के कार्यकर्ताओं को पौधरोपण करते हुए छात्र जागरूकता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अमित यादव ने कहा कि छात्र संघ की उपयोगिता छात्रों को बल देती है। छात्र संघ से उनके हितों की रक्षा होती है। युवाओं को राजनीति में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। नौजवानों को राजनीति में रुचि रखनी चाहिए। जिससे देश में सकारात्मक राजनीति का भविष्य तय हो सके। देश की राजनीति की मुख्यधारा में आने वाले प्रत्येक छात्र एकजुटता दिखाकर राजनीति करें। इस मौके पर मेघ सिंह, भूपेंद्र सिंह, अवधेश यादव, सुनील कुमार, लकी उसमानी, विनीता शर्मा, रागिनी, दीपिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें