फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू की मासिक पंचायत में उठी किसानों की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। कस्बे के जनता जूनियर हाई स्कूल के प्रांगढ में भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत आयोजित की गई। पंचायत में बिजली, सरकारी हैंडपंप खराब हैंडपंप व महावा नदी को पुनर्जीवित कराने की समस्या उठाई गई। संगठन को मजबूत करने पर भी बल दिया।
विज्ञापन

पंचायत को संबोधित करते हुए भाकियू के तहसील उपाध्यक्ष भूरे सिंह यादव ने कहा कि शासन प्रशासन किसानों की समस्याओं को अनदेखा कर रही है। बिजली विभाग किसानों का शोषण कर रहा है। किसान बिजली से सिंचाई भी नही कर पा रहा है। दिनरात खेत पर रहकर बिजली का इन्तजार करते रहते है। गुन्नौर ब्लाक के गांव लगे सरकारी हैंडपंपों कुछ खराब पड़े है। जिसकी ग्रामीण ब्लाक व प्रधान द्वारा शिकायत करते है। उन्होंने आगे कहा कि जल निगम फर्जी निस्तारण दर्शा को खराब पड़े हैंडपंप को सही दर्शा देते है। ऐसा ही क्षेत्र के गांव मानकपुर में दो वर्ष से हैंडपंप खराब पड़ा है। लेकिन सही नहीं है। किसान का उत्पीड़न हर विभाग में हो रहा है। भाकियू लगातार किसानों को समस्याओं को प्रशासन को अवगत आ रहे है।
जिला उपाध्यक्ष संजीव यादव ने कहा कि महावा नदी को पुनर्जीवित की जाये। जिससे यहां जल स्तर गिरने से रोका जा सके। अध्यक्षता महावीर सिंह व संचालन सुरेश कुमार ने की। इस मौके पर दुर्गपाल कुशवाह, महावीर सिंह, कल्यान सिंह, रामवीर सिंह, ऋषिपाल सिंह, रामवीर, बुलाखीराम, रोहतास, महेश, सुरेश, मनवीर, अनीश अहमद, जगदीश, ताराचंद, राजेंद्र सिंह आदि सैकड़ों किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें