फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर परेशान कर रहे सौहदे ने किशोरी के पिता को चाकू मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
गवां/बबराला। क्षेत्र के एक कस्बा में पिछले दो सप्ताह से फोन पर अश्लील बातें कर रहे युवक ने किशोरी के पिता को चाकू मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

रजपुरा थाना क्षेत्र के एक कस्बा में दो सप्ताह से एक युवक किशोरी से फोन पर अश्लील बातें कर रहा था। किशोरी ने पुलिस को बताया कि युवक ने फोन पर घर से उठाने और पिता को जान से मारने की धमकी दी है। किशोरी के पिता ने उसे सुधरने की सलाह दी, लेकिन युवक लगातार किशोरी के पिता को भी धमकी देने लगा। जिसकी शिकायत पुलिस चौकी में भी गई, लेकिन पुलिस ने मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। बुधवार की रात को आरोपी युवक किशोरी के घर में घुस गया और ऊपर सो रहे उसके पिता पर चाकू से हमला कर दिया। पहले वार के बाद किशोरी के पिता चीख कर वहां से भागे। चीख सुनकर पड़ोस के लोग भी आ गए। इतने में आरोपी भाग गया। परिजन घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें