नखासा थाना पुलिस ने गैंगस्टर में फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की। जिसमें पुलिसकर्मी घायल होने से बच गए। नखासा थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह पंवार ने बताया कि संभल कोतवाली क्षेत्र के पंजू सराय निवासी हिलाल गैंगस्टर में वांछित चल रहा था। 15 हजार का इनाम भी पुलिस अधीक्षक ने घोषित किया था। बताया कि बुधवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर आरोपी की घेराबंदी की थी। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की। भागते समय घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। मौके से तमंचा, कारतूस और खोखा मिला है। बताया कि आरोपी के खिलाफ सात मुकदमे पहले से दर्ज हैं। संवाद