नगर पालिका परिषद संभल का चुनाव अब चर्चा में है। सोशल मीडिया पर विधायक इकबाल महमूद के बेटे की पत्नी के चुनाव लड़ने की पोस्ट वायरल हो रही हैं। इस बारे में विधायक से जानकारी की तो उन्होंने कहा कि वह पहले उन दावेदारों से सहमति लेना चाहते हैं जो पहले से चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। यदि सहमति बनती है तो सपा के प्रत्याशी बनाने के लिए परिवार की महिला का आवेदन किया जाएगा। उसके बाद पार्टी का जो निर्णय होगा उसको ही माना जाएगा।
निकाय चुनाव आरक्षण तय हो गया है। संभल नगर पालिका परिषद अध्यक्ष का आरक्षण महिला का तय हुआ है। पिछले कई दिनों से सपा के कार्यकर्ता और विधायक के करीबी लोग सोशल मीडिया पर विधायक के बेटे की पत्नी का नाम लिखकर अध्यक्ष प्रत्याशी बनाए जाने की मांग कर रहे हैं। इस बारे में जब विधायक से जानकारी की तो उन्होने बताया कि वह परिवार के किसी सदस्य को चुनाव लड़ाना चाहते हैं लेकिन पहले उन दावेदारों से सहमति लेना चाहते हैं जो पहले से तैयारी कर रहे हैं।
यदि आधे दावेदार भी सहमत हुए तो परिवार से प्रत्याशी उतारेंगे। आवेदन करेंगे और पार्टी का निर्णय माना जाएगा। अब विधायक के परिवार से प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा से उन दावेेदारों में खलबली है जो लंबे समय से अध्यक्ष पद के लिए तैयारी कर रहे हैं।