फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से 15 घर गिरे, लाखों का नुकसान

Wed, 05 Sep 2018 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
विज्ञापन
चंदौसी के अकरौली गांव में मंगलवार को गिरा मकान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

ओबरी/संभल। बारिश से सोमवार की रात 15 मकान धराशायी हो गए। चंदौसी में एक मकान के गिरने से दंपती और बच्चा मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने तीनों को बाहर निकाल लिया। उनका सारा सामान मलबे में दब गया। 

विज्ञापन

सिरसी के मोहल्ला चौधरियान निवासी अली अब्बास का सुबह 5 बजे करीब मकान गिर गया। इसमें उनका बेटा शबी अब्बास (10) वर्ष  दबकर घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब मासूम सो रहा था। मकान का मलबा हटा मासूम को बाहर निकाला और निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है। इसी मोहल्ले में शफीक का मकान गिरा है। मकान सुबह छह बजे करीब गिरा। इसमें हजारों रूपये का नुकसान हुआ है। मोहम्मद मियां के मकान की दीवार गिरी है। वहीं दूसरी ओर सराय सादक निवासी अच्छे का मकान शाम छह बजे भरभराकर गिर पड़ा। मकान गिरता देख परिवार मकान से निकल कर बाहर भाग गया। लेकिन घरेलू सामान दब गया।  इसमें काफी नुकसान हुआ है। संभल के हातिम सराय स्थित होली चौक पर नईम अहमद का मकान गिरा है। इसमें अनाज, बर्तन, कपड़े आदि सामान दब गया। करीब 30 हजार रूपये का नुकसान हुआ है। गांव महमूदपुुुर इम्मा में कौशल का कच्चा मकान मंगलवार को भराभरा कर गिर पड़ा। इसमें घर का सारा सामान दब गया। इसमें 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। असमोली के गांव में एक बार फिर सोमवार की रात बारिश के दौरान कड़की बिजली ने दो मंजिला मकान को तहस नहस कर दिया। इससे करीब चार लाख की क्षति हुई है।  सोमवार की शाम हुई मूसलाधार बारिश के दौरान कड़की बिजली ने मालपुर मिल्क गांव निवासी मोहम्मद इरफान के दो मंजिला मकान को पूरी तरह नष्ट कर दिया। गनीमत रही कि उनका परिवार बारिश के दौरान बरामदे में बैठा था।  बिजली की कड़क ने छत पर बने दो कमरों के साथ ही लिंटर को कई भागों में फाड दिया। देखते ही देखते बरामदे के पीछे का भाग भरभरा कर गिर गया। मोहम्मद इरफान ने बताया कि बिजली के कड़कने से धराशायी हुए मकान तथा घर में रखा सामान मलबे में दब गया। करीब चार लाख रुपये की क्षति हुई है। जबकि मतावली पट्टी परशुराम निवासी मोहित शर्मा का कच्चा मकान सोमवार की रात गिर गया जिससे करीब 10 हजार की क्षति हुई है। इसी गांव के विनोद कुमार मंगलवार को अपने दो पशु चराने निकले थे तो आवासीय परिसर में बनी कच्ची पशुशाला ढह गई। इसी गांव में शब्बीर अहमद का कच्चा मकान भी गिर गया, जबकि हीरापुर गांव निवासी जगत सिंह परिजनों सहित गाजियाबाद में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। 
सोमवार की शाम मूसलाधार बरसात में कच्चा मकान गिर गया। मंगलवार की सुबह हीरापुर गांव निवासी रिहासतउद्दीन का पक्का मकान भरभरा कर गिर गया। मकान के दरकने की आवाज सुनकर घर में मौजूद तीन बच्चों ने भागकर जान बचाई। घर में रखा सारा सामान दब गया जिससे करीब डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है।चंदौसी संवाददाता के अनुसार बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव अकरौली में सोमवार की रात कच्चा मकान गिर गया। इससे मलबे में दंपति व उसका बच्चा दब गया। उनको ग्रामीणों की मदद से सकुशल बाहर निकाल लिया गया। अकरौली गांव निवासी अच्छन खां ने कच्ची मिट्टी की दीवारों पर कड़ियों की छत से बने मकान में रहता है। मकान की छत के आगे घास फूस का छप्पर डाल रखा है।  पिछले दो दिन से तेज बारिश के चलते मकान की छत से पानी टपकना शुरू हो गया था। सोमवार की रात अच्छन खां अपने घर में पत्नी व बच्चे के साथ सो गया। लगातार हो रही तेज बारिश के कारण मकान की छत में पानी भरने से देर रात एक बजे  मकान भरभराकर गिर पड़ा जिसके मलबे में अच्छन खां व उसका परिवार दब गया। शोरशराबा होने पर पड़ोसी  नवाब खान, सद्दाम खान तथा यूसुफ अली समेत दर्जनों ग्रामीण मदद के लिए पहुंच गए। बड़ी मशक्कत के बाद दंपति व  बच्चे को बाहर सकुशल निकाल लिया गया लेकिन छत के मलबे में दबकर घर का सामान खराब हो गया। इसके अलावा बनियाठेर के गांव मोहम्मदपुर वाबई के कुंवर पाल पुत्र गुलजारी का कच्चा मकान मंगलवार की सुबह गिर गया। इससे वह बालबाल बच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें