फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरिता ने हैमर-थ्रो में नेशनल रिकार्ड बनाकर संभल का नाम रोशन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
हैमर-थ्रो में नेशनल रिकार्ड संभल की सरिता के नाम
विज्ञापन

पटियाला (पंजाब) में 21वीं फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप दिखाया जलवा
अमर उजाला ब्यूरो
संभल।
संभल जिले के गांव सैदपुर जसकोली निवासी सरिता सिंह ने 21 वीं फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने हैमर-थ्रो में प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी के 62.74 मीटर के रिकार्ड को तोड़ते हुए 65.25 मीटर तक हैमर थ्रो किया और स्वर्ण पदक जीत लिया।
पंजाब के पटियाला में 21वीं फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इसमें सरिता सिंह ने भाग लिया था और अपने शानदार प्रदर्शन से 65.25 मीटर हैमर थ्रो से मंजू बाला के 62.74 मीटर के रिकार्ड को पीछे छोड़ दिया। इससे पहले उनका श्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन 61.81 मीटर तक की दूरी का था। उनकी उपलब्धि की जानकारी जैसे ही उनके गांव के लोगों को मिली तो ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। सरिता ने बताया कि वह रेलवे में वरिष्ठ लिपिक हैं और उनका चयन एशियन चैंपियनशिप के लिए हो गया है। यह चैंपियनशिप जुलाई में उड़ीसा में होगी। अब उसकी तैयारी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गरीब परिवार से हैं सरिता, खेल के दम पर ही पाई है नौकरी
संभल। सैदपुर जसकोली निवासी प्रकाश सिंह की बेटी सरिता गरीब परिवार से थी। सरिता को शुरू से ही खेल में रुचि थी। ऐसे में प्रकाश सिंह ने सरिता को कक्षा 10 से नारंगपुर इंटर कालेज में दाखिला करा दिया। नारंगपुर में खेल की सुविधाएं हैं। सरिता सिंह ने पढ़ाई के साथ-साथ खेल पर ध्यान दिया। कालेज के कोच की देखरेख में सरिता सिंह ने हैमर थ्रो खेलना शुरू किया। उन्होंने जूनियर नेशनल में दो बार गोल्ड मेडल जीते। इसके बाद उनका चयन रेलवे में वर्ष 2011 में वरिष्ठ लिपिक के पद हो गया। नौकरी लगने के बाद भी उन्होंने हैमर थ्रो खेलना जारी रखा। वर्ष 2015 से नेशनल खेल में सरिता सिंह ने 12 गोल्ड जीते है। जबकि वर्ष 2011 से 30 मेडल उन्हें प्राप्त हुए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें