फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

145 फीट ऊंची गजानन की प्रतिमा तैयार, अनावरण का इंतजार

विज्ञापन
145 feet high Gajanan statue ready, waiting to be unveiled - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
चंदौसी के गणेश मंदिर परिसर में 145 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा बनकर तैयार हो गई है। अब अनावरण का इंतजार हैं। मेला परिषद परिषद सदस्यों का दावा है कि यह एशिया की सबसे बड़ी गणेश प्रतिमा है। इसे गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए आवेदन किया जाएगा।
विज्ञापन

मेला संस्थापक डॉ. गिरिराज किशोर गुप्ता ने गणेश मंदिर परिसर में 16 साल पहले एक पैर पर नृत्य करती गजानन की प्रतिमा का निर्माण शुरू कराया था। भगवान गजानन की विराट प्रतिमा को मजबूती देने के लिए जमीन में 25 फीट से अधिक गहराई पर मजबूत फाउंडेशन तैयार किया गया। प्रतिमा के दर्शन के लिए संभल और आसपास के जिलों से लोग बड़ी संख्या में आते हैं। गणेश प्रतिमा लगभग पूरी तरह से तैयार है। इसमें रंग भरे जाने का कार्य शेष है। डॉ. गिरिराज किशोर गुप्ता के बेटे मनोज गुप्ता ने बताया कि पिता ने स्वयं की देखरेख में इस विशाल प्रतिमा का निर्माण पूरा कराया।
गणेश मंदिर परिसर में बनी गजानन की प्रतिमा एशिया की सबसे बड़ी प्रतिमा हैं। प्रतिमा के गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए आवेदन किया जाएगा। अभी अनावरण की तिथि के बारे में विचार नहीं किया गया गया है। डॉ. हरिगोपाल वार्ष्णेय, मुख्य सचिव मेला परिषद चंदौसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें