फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर तीन गोवंशों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आकर तीन गोवंशों की मौत हो गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से हादसे की जानकारी ली और शवों को जेसीबी की मदद से दफनाया। इस बीच लिंक एक्सप्रेस करीब दस मिनट तक होम सिगनल पर खड़ी रही।
विज्ञापन

अलीगढ़-बरेली रेलमार्ग पर बहजोई-चंदौसी के बीच गांव लहरावन के निकट ट्रेन की चपेट में आकर तीन गोवंशों की मौत हो गई। जानकारी होने पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ लग गई। गोरक्षक संगठन के पदाधिकारियों को जानकारी दी गई। प्रभारी इंस्पेक्टर पंकज लवानियां ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से शवों को दफन कराया गया। रेलवे प्रशासन के मुताबिक मंगलवार की रात हादसे के चलते देहरादून से चलकर चंदौसी व बहजोई होते हुए प्रयागराज जाने वाली 14114 डाउन लिंक एक्सप्रेस करीब दस मिनट तक प्रभावित रही। ट्रेन होम सिगनल पर खड़ी रही। ट्रैक साफ होने के बाद ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें