धनारी। कस्बे की नई बस्ती के जनता जूनियर हाई स्कूल के परिसर में चल रही रामलीला के मंचन में हनुमान के अशोक वाटिका को उजाड़ने और हनुमान की पूंछ में आग लगाने की लीला का मंचन किया गया। हनुमान ने पूंछ में लगी आग से लंका में आग लगा दी। इसके बाद लंका में हाहाकार मच गया।
रविवार की शाम को रामलीला के मंचन में कलाकारों ने सुंदर मंचन किया। श्रीराम के आदेश पर हनुमान जी सीता जी की खोज में लंका पहुंचे। अशोक वाटिका में सीता से भेंट कर श्रीराम की अंगूठी दी। हनुमान जी ने भूख लगने पर अशोक वाटिका में लगे फल खाए। इसके बाद अशोक वाटिका को उजाड़ दिया। सैनिकों ने लंकापति को इसकी सूचना दी। इंद्रजीत मेघनाद हनुमान जी को पकड़कर कर रावण के दरबार में पेश करता है। रावण के आदेश पर हनुमान की पूंछ पर आग लगा दी जाती है। हनुमान जी पूंछ में लगी आग से लंका दहन कर दिया। समुद्र में कूद कर पूंछ में लगी आग बुझाई।