कुल शरीफ की महफिल को खिताब करते मुफ्ती सैयद रेहान मियां मोअज्जमी।
- फोटो : amar ujala
चंदौसी। हजरत सैयद अच्छन मियां के सालाना उर्स मुबारक का कुल शरीफ की महफिल के साथ समापन हो गया। खानकाह से जुड़े दूरदराज से मुरीद और अकीदतमंद कुल शरीफ में हाजिर हुए। भारी संख्या में लोगों ने कुल शरीफ में शिरकत कर दुआएं मांगीं।
कुल शरीफ की रस्म से पहले तकरीर और नातो मनाकिब की महफिल का सिलसिला चला। उलमा इकराम ने लोगों को नबी के बताए रास्ते पर चलने और पाकीजा जिंदगी गुजरने का पैगाम दिया। महफिल का आगाज कारी अमान मियां ने कुरान शरीफ की तिलावत से किया। नात और सलातो सलाम के नजराने पेश किए गए। लोगों से बुराई और गुनाह के रास्ते से दूर रहने का अहद लिया गया। सज्जादा नशीन हजरत सैयद नाजिम मियां कादरी मोअज्जमी ने मुल्क और कौम की सलामती, खुशहाली और भाईचारे की दुआ कराई। सैयद मोहम्मद हाशिम मियां, सैयद रेहान मियां, कारी मुनाजिर हुसैन, हाफिज रियाज अहमद, रागिब अली, आबिद खान, शाने आलम, अब्दुल वाजिद, तारिक अली आदि रहे। ब्यूरो