इलाहाबाद हाईकोर्ट ने न्यायिक महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए कुल 14 न्यायिक अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है। इस सूची में तीन जिला जज स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। यह अधिसूचना हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार ज्यूडिशियल सर्विसेज रजनीश कुमार की ओर से जारी की गई है। तबादलों का उद्देश्य न्यायिक व्यवस्था में दक्षता और संतुलन बनाए रखना है।
विभिन्न जिलों में अधिकारियों की नई नियुक्तियां
तबादला सूची के अनुसार, हरेन्द्रा नाथ को कन्नौज में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज फास्ट ट्रैक कोर्ट से एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज स्पेशल जज (विशेष अदालत पोक्सो एक्ट) बनाया गया है। इसी तरह, अलका यादव को कन्नौज में स्पेशल जज एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज से एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन स्पेशल जज गोंडा नियुक्त किया गया है। विकास को गोंडा में स्पेशल जज एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज के पद से एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज फास्ट ट्रैक कोर्ट गोंडा के रूप में स्थानांतरित किया गया है।
सीतापुर में भी महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। उरूज फातिमा, जो एडिशनल सिविल जज सीनियर डिवीजन सीतापुर थीं, अब एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सीतापुर के पद पर कार्यभार संभालेंगी। वहीं, अंशु शुक्ला, जो एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सीतापुर के पद पर थीं, अब एडिशनल के सिविल जज सीनियर डिवीजन के रूप में नियुक्त हुई हैं। सिविल जज सीनियर डिवीजन सीतापुर गौरव प्रकाश को सीतापुर का चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
अन्य जिलों में भी हुए तबादले
राजेंद्र कुमार सिंह, जो चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सीतापुर थे, अब चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कन्नौज के पद पर स्थानांतरित हुए हैं। कन्नौज में ही, श्रद्धा भारतीया को चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के पद से सिविल जज सीनियर डिवीजन कन्नौज बनाया गया है। ज्योत्सना यादव को सिविल जज सीनियर डिवीजन कन्नौज से एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कन्नौज नियुक्त किया गया है। स्नेहा अब एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कन्नौज के साथ-साथ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कन्नौज का भी कार्यभार देखेंगी।
संभल जिले में भी तबादले हुए हैं। आदित्य सिंह को सिविल जज सीनियर डिवीजन संभल से चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट संभल बनाया गया है। विभांशु सुधीर, जो चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट संभल थे, अब सिविल जज सीनियर डिवीजन सुल्तानपुर के पद पर स्थानांतरित हुए हैं। अलुनक्रिता शक्ति त्रिपाठी को सीनियर डिवीजन सुल्तानपुर से चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सुल्तानपुर नियुक्त किया गया है। अंत में, शुभम वर्मा को एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सुल्तानपुर से सिविल जज सीनियर डिवीजन सुल्तानपुर के पद पर स्थानांतरित किया गया है। इन तबादलों से संबंधित जिलों की न्यायिक व्यवस्था में नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद है।