फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बिजली विभाग के अभियान में 1379 बिजली चोर पकड़े, 7.1 करोड़ का जुर्माना लगाया

Sat, 21 Dec 2024 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। शहर में चलाए गए बिजली चेकिंग अभियान में सितंबर से 20 दिसंबर तक 1379 बिजली चोरी के मामले पकड़े गए। इसमें 7.1 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है। मुरादाबाद के मुख्य अभियंता एके सिंघल ने बताया कि लाइनलॉस वाले इलाके में 60 प्रतिशत तक की कमी आई है। रायसत्ती इलाके में लाइनलॉस सामान्य हो गया है। इस इलाके में 85 प्रतिशत तक लाइनलॉस हुआ करता था। इस इलाके में अब बिजली चोरी बंद हो गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सपा के सांसद जियाउर्रहमान बर्क के आवास पर 16 किलोवाट से ज्यादा का भार पाया गया था। जबकि दो मीटर दो-दो किलोवाट के लगे थे। इसमें जो बिजली चोरी का मामला सामने आया। इसमें 1.91 करोड़ का जुर्माना बिजली विभाग ने लगाया है। मुख्य अभियंता ने बताया कि संभल में कई प्रमुख जन-प्रतिनिधियों के परिसर व धार्मिक स्थलों में भी बिजली चोरी के मामले सामने आए। सभी मामलों में कार्रवाई की गई है। जुर्माना वसूलने की भी प्रक्रिया जारी है।
इन इलाके में की जाती है बिजली चोरी
मुख्य अभियंता का कहना है कि संभल के मोहल्ला दीपा सराय, खग्गू सराय, मियां सराय, नखासा, चौधरी सराय, रुकनुद्दीन सराय, रायसत्ती, हातिम सराय, शहबाजपुर में सबसे ज्यादा लाइनलॉस होता है। इन इलाके में नियमित चेकिंग कराई गई है। इसके अलावा आगे भी चेकिंग की जाती रहेगी। बताया कि इन इलाके में कई बार चेकिंग टीम के साथ मारपीट तक की घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन

किस नेता पर कितना लगा है जुर्माना

एके सिंघल ने बताया कि संभल में बिजली चोरी का सबसे बड़ा मामला सांसद जियाउर्रहमान बर्क का सामने आया है। उनके खिलाफ 1.91 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां पर 55 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। पूर्व मंत्री अकीलुर्रहमान के आवास में बिजली चोरी पकड़ी गई थी। मीटर पूर्व मंत्री के बेटे के नाम से लगा था। दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था।
चेकिंग में जब्त किया गया है एक टन केबल
मुख्य अभियंताोन बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान एक टन केबल जब्त किया गया है। इससे ही स्पष्ट है कि किस स्तर पर बिजली चोरी की जा रही थी। बताया कि धार्मिक स्थलों के ऊपर बिजली चोरी का नेटवर्क पकड़ा गया है। इसलिए अब निगरानी की जा रही है। साथ ही आर्मर्ड केबल खींचा जा रहा है। 42 किलोमीटर लंबाई में बिछाया जा चुका है। 30 किलोमीटर लंबाई में खींचा जाना बाकी है। गली मोहल्ले में बिजली चोरी रोकने के लिए यह कार्य तेजी से कराया जा रहा है।
लाइनलॉस कम रहा तो विभाग को होगा 4.5 करोड़ राजस्व का लाभ
शहर के कई इलाके में की जा रही बिजली चोरी को पूरी तरह रोकने से विभाग को 4.5 करोड़ के राजस्व का लाभ होगा। मुख्य अभियंता ने बताया कि लाइनलॉस फिलहाल कम हो गया है। इसको बरकरार रखने के लिए नियमित चेकिंग की जाएगी। बताया कि आर्मर्ड केबल खींचने के बाद बिजली चोरी पर पूरी तरह अंकुश लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें