फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गोदाम पर छापा मारकर 13.35 क्विंटल प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त

Wed, 26 Aug 2026 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नगर मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने मंगलवार को संभल-हसनपुर रोड पर मोहल्ला महमूद खां सराय में सिंगल यूज प्लास्टिक के गोदाम पर छापा मारकर 13.35 क्विंटल प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की।
विज्ञापन

नगर मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि मोहल्ला महमूद खां सराय में सिंगल यूज प्लास्टिक और प्रतिबंधित पॉलिथीन का गोदाम संचालित है। इस पर नगर पालिका के ईओ आदित्य प्रकाश के साथ मोहल्ला महमूद खां सराय स्थित गोदाम पर छापा मारा। 20 मिनट तक गोदाम संचालक अंकुर रस्तोगी के आने पर ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए। गोदाम में 13.35 क्विंटल सिंगल यूज पॉलिथीन का भंडारण मिला, जिसे नगर पालिका की टीम ने जब्त कर लिया है। गोदाम संचालक के खिलाफ अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें