फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीद केंद्रो पर नहीं लिया जाएगा खराब गेहूं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। अब जनपद के खरीद केंद्रों पर खराब गेहूं किसी हालत में नहीं खरीदा जाएगा। यह बात उस समय सामने आई जब जिला खाद्य विपणन अधिकारी मंडी समिति स्थित खरीद केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंची। उन्होंने खरीदे जा रहे गेेहूं की गुणवत्ता देखकर ऐतराज जताया। केंद्र प्रभारियों को खराब गेहूं न खरीदे जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी विजेता सिंह शुक्रवार को मंडी समिति स्थित खरीद केंद्र का निरीक्षण करने पहुंची। उन्होंने कर्मचारी कल्याण निगम के खरीद केंद्र पर गेहूं पड़ा देखा तो केंद्र प्रभारी ब्रजपाल सिंह से इसके बारे में पूछा।
ब्रजपाल सिंह ने बताया गेहूं किसान का है वह पंजीकरण कराने गया है। थोड़ी देर बाद किसान वहां आ गया। इसके बाद वह एफसीआई के खरीद केंद्र पर पहुंची। जहां खराब गेहूं खरीदा जा रहा था। उन्होंने इस पर एतराज जताया और खराब गेहूं न खरीदे जाने की हिदायत दी।
विज्ञापन

उनका मानना है कि एफसीआई खराब गेहूं खरीद कर धांधली कर रहा है। क्योंकि यह लोग आसानी से गोदाम पर अपना गेहूं पास करा लेते हैं। जबकि अन्य संस्थाओं का गेहूं पास नहीं होता। इसी लिए उन्होंने अन्य खरीद केद्रों पर खराब गेहूं न खरीदे जाने की चेतावनी दी।
उन्होंने बताया कि जनपद में एक अप्रैल से अब तक 2400 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है। खरीद केंद्रों पर गेहूं किसान अभी कम ला रहा है। कटाई भी कम हुई है। धीरे-धीरे केद्रों पर गेहूं आने में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें