फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दोबारा संचालित मिले बंद कराए 13 स्कूल, एक-एक लाख के जुर्माना लगाने की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई(संभल)। ब्लॉक क्षेत्र में बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों के खिलाफ शनिवार को बीईओ अंशुल कुमार ने चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिना मान्यता के पूर्व में बंद कराए गए 13 स्कूल दोबारा से संचालित मिले। इस पर बीईओ ने स्कूल संचालकों को कार्रवाई करने की कड़ी चेतावनी दी। साथ ही इन स्कूलों पर एक - एक लाख रुपये का जुर्माना लगाने की बीएसए को आख्या भेजी।
विज्ञापन



जुनावई ब्लॉक में सैकड़ों की संख्या में गैर मान्यता प्राप्त स्कूल संचालित हो रहे हैं। बीईओ अंशुल कुमार ने बीते दिनों गैर मान्यता के चल रहे स्कूलों को बंद कराया था। जिन्हें स्कूल संचालकों ने उन्हें दोबारा से संचलित कर लिया। जिसकी सूचना मिलने पर बीईओ ने शनिवार को ऐसे स्कूलों की चेकिंग की। इस दौरान गांव नगला अजमेरी स्थित श्री श्याम पब्लिक स्कूल, गांव करियामई स्थित श्री राम स्वरूप यादव कन्या जूनियर स्कूल, गांव हरगोविंदपुर स्थित गायत्री विद्या मन्दिर, गांव बैरपुर महराजी स्थित चंद्रशेखर आजाद पब्लिक स्कूल, गांव कादराबाद स्थित आजाद पब्लिक स्कूल, गांव दबथरा स्थित गायत्री गंगे विद्या मंदिर, आदर्श विद्या मंदिर, गंगोत्री पब्लिक स्कूल, गांव करेली की मढ़ैया स्थित छोटे लाल मैमोरियल पब्लिक स्कूल, गांव काशीपुर स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर, राधा कृष्ण पब्लिक स्कूल जुनावई, गांव सुल्तानगढ़ स्थित इंपीरियल पब्लिक स्कूल, गांव पतरिया स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल बिना मान्यता के दोबारा से संचालित पाए गए।
बीईओ ने बताया कि इस स्कूलों को बंद कराया गया है। साथ ही उन्हें स्कूल फिर से संचालित करने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। बीईओ ने बताया कि इन स्कूलों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाने के लिए बीएसए को आख्या भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें