फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में 13 नए कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने का सिलसिला थमा नहीं है। लगातार संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को 13 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। अब संक्रमित मरीजों की संख्या 3007 हो गई है। इसमें 2910 मरीज स्वस्थ हो गए। जबकि 55 मरीज उपचार में हैं। जिले में कोरोना संक्रमण से 42 लोगों की मौत हो चुकी है। नए संक्रमित मरीजों के संपर्क में रहे लोगों की स्वास्थ्य विभाग पड़ताल कर रहा है। जिससे संक्रमण फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर संभल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी मनीष अरोड़ा के नेतृत्व में दिल्ली से लौटे यात्रियों की कोरोना जांच की गई। एंटीजन किट से सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। कुल 120 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई। 82 लोगों की जांच के लिए आरटीपीसीआर की जांच के लिए नमूने लिए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम में डा. नीरज शर्मा, डा. शहाबुद्दीन, डा. सुनील त्यागी, अंकित वर्मा, सचिन कुमार, सोनू कुमार, नितिन कुमार, विकास सैनी, हेमपाल, बाबू भारती आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें