फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। खजरा गांव के निकट एक खेत में लगे पेड़ पर एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह करीब दस बजे पुलिस को सूचना मिली कि गांव खजरा-खाकम के निकट एक खेत में पाखड़ के पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी के फंदे से एक युवक का शव लटका हुआ है। सूचना पर पाठकपुर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक दीपक कुमार मय पुलिस के मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से नीचे उतारा। आसपास के लोगों से जानकारी ली।
चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक युवक के पास मिली डायरी में मिले मोबाइल नंबर से परिजनों से संपर्क किया गया तो मृतक की शिनाख्त दिनेश (25) पुत्र कलेक्टर निवासी गांव भीकमपुर थाना बिसौली जिला बदायूं के रूप में हुई।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी ने बताया कि परिजनों में भाई नरेशपाल के मुताबिक उनका भाई दिनेश ट्रक चालक था। 3 दिसंबर को घर से निकला था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। अब जानकारी मिली कि उसके भाई का शव बहजोई के गांव खजरा-खाकम के निकट एक खेत में पेड़ से लटका मिला। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें