फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता पुत्र सहित जनपद में 13 नए कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जनपद में कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला जारी है। पिता पुत्र सहित रविवार को 13 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। संभल में संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 2183 तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमितों को आईसोलेट करने में लगी है।
विज्ञापन

रविवार को आई जांच रिपोर्ट में चंदौसी के मोहल्ला शक्ति नगर निवासी 64 वर्षीय वृद्ध और उनका 34 वर्षीय बेटा जांच में कोरोना संक्रमित मिला है। इनके अलावा चंदौसी के मोहल्ला वैशाली नगर निवासी 28 वर्षीय महिला संक्रमित मिले। चंदौसी के वैशाली नगर निवासी 36 वर्षीय महिला, संभल ब्लाक के गांव दीपपुर टांडा निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति जांच में कोरोना संक्रमित मिले हैं।
संभल की दुर्गा कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय महिला, चंदौसी के मोहल्ला आवास विकास निवासी 19 वर्षीय युवक, चंदौसी स्टेट बैंक कॉलोनी निवासी 61 वर्षीय वृद्ध जांच में कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा संभल ब्लाक के गांव नाहरठेर निवासी 16 वर्षीय किशोरी, संभल के मोहल्ला हजरत नगर गढ़ी निवासी 30 वर्षीय युवक संक्रमित हैं। संभल के मोहल्ला खॉन सराय निवासी 25 वर्षीय युवक, संभल के गांव जतीपुरा निवासी 30 युवक जांच में कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमितों को आईसोलेट करने में लगी है। मोहल्ला निगरानी समिति की आशा वर्कर और एएनएम संक्रमितों के परिजनों और उनके संपर्क में आए लोगों को चिन्हित करने में लगी है। सभी की सूची बनाकर कोरोना की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें