फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: किसान को बंधक बनाकर सरसों की घटतौली कर रहे 13 गिरफ्तार

विज्ञापन
जुनावई थाने में पकड़े गए किसान के अनाज की अधिक तौल कराने वाले गिरोह के सदस्य। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जुनावई(संभल)। थाना क्षेत्र के गांव कलैथा में किसान को 500 रुपये अधिक भाव में सरसों खरीदने का लालच देकर 56 क्विंटल सरसों 45 क्विंटल में तौल कर 11 क्विंटल सरसों का गबन कर लिया गया। इस दौरान किसान एक तरह से बंधक बनाकर कमरे के कोने में बैठा दिया। तौल के करीब नहीं जाने दिया। शक होने पर किसान ने शोर मचा दिया और ग्रामीणों के सहयोग से सभी 13 आरोपियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। तहरीर पर पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां से सभी जेल भेज दिया गया। थाना क्षेत्र के कलैथा गांव के रहने वाले मोहर सिंह ने थाना पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उनके खेत में पिछले दो साल में 56 क्विंटल सरसों हुई थी। जिसको खरीदने बुधवार को उनके घर पर अनीस निवासी गांव असदपुर थाना बड़ौत जिला बागपत से आया। जो पहले से अपने और साथियों के साथ जुनावई क्षेत्र में किसानों के धान व सरसों आदि की खरीदारी कर रहा था। अनीस ने उससे सरसों बाजार भाव से 500 रुपये महंगा खरीदने की बात कही। लालच में आकर किसान ने उसके हिसाब से 6800 रुपये प्रति क्विंटल में बेचने के लिए तैयार हो गया।
विज्ञापन

अनीस अपने साथ 12 लोगों को लेकर पीड़ित किसान के घर पहुंच गया और सरसों की तौल करने लगा। पीड़ित के घर के बच्चों को 100-100 रुपये देकर चीज खाने के लिए बाहर भेज दिया। पीड़ित किसान ने बताया कि इसके बाद सभी लोगों ने घेरा बनाकर सरसों की तौल शुरू कर दी। तौल के समय मुझे कमरे में बैठा दिया और पास नहीं आने दिया। बाद में कहा कि तुम्हारी सरसों 45 क्विंटल है। इसका ऑनलाइन भुगतान कर दिया।
किसान को शक हुआ तो उसने शोर मचा दिया। अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए तो आरोपी भागने लगे। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर सभी 13 आरोपियों को पकड़ लिया और पुलिस बुला ली। पुलिस के सामने किसान ने दोबारा तौल कराई तो 56 क्विंटल सरसों निकली।
विज्ञापन

थाना के प्रभारी निरीक्षक मेघपाल सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस ने सभी 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़ित किसान की तहरीर के आधार पर 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।
-
ये लोग किए गए गिरफ्तार
पुलिस ने पीड़ित किसान मोहर सिंह की तहरीर के आधार पर अनीस, गौरव, जुबैर निवासी गण ग्राम असदपुर थाना बडौत जनपद बागपत, रामौतार निवासी ग्राम नवाबगंज थाना जरीफनगर जनपद बदायूं, मुनफेद, आसिफ, गौरव, तालिब, सालिम, कमल, इंतजार उर्फ काले निवासी गण ग्राम खड़कड़ी थाना बड़ौत जनपद बागपत, फरीद निवासी ग्राम बत्तीखेड़ा थाना बावरी जनपद शामली, मोहसिन निवासी ग्राम कसेरवा थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर सहित 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें