बबराला/रजपुरा। न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। इसमें प्राथमिक विद्यालय रजावली व सिंघोली पूर्वी के बच्चों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। प्रतियोगिता में विजेता रहे बच्चों को मेडल और पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सिंघोली पूर्वी में आयोजित परिषदीय विद्यालयों की न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 9 प्राथमिक विद्यालय और 4 उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सुबह 10 बजे आरंभ हुई प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग में 100 मीटर की दौड़ में रजावली के राहुल प्रथम, दीपक द्वितीय और सिंघोली पूर्वी के भगवान सिंह तृतीय स्थान पर रहे। उच्च प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग की 200 मीटर की दौड़ में सिंघोली पूर्वी के विष्णु पाल प्रथम, इस्तेखार द्वितीय और तोताराम तीसरे स्थान पर रहे। प्राथमिक स्तर के बालिका वर्ग में सिंघोली पूर्वी की मुस्कान पहले, सैंडोरा की नीरेश द्वितीय और राजवली की विनीता तृतीय स्थान पर रही। प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग में 200 मीटर की दौड़ में रजावली के दीपक पहले, सिंघोली पूर्वी के भगवान सिंह दूसरे और कन्हुआ के लोकेश तीसरे स्थान पर रहे। उच्च प्राथमिक स स्तर लार बालिका वर्ग में सिंघोली पूर्वी की विमलेश पहले, जागवती दूसरे और सैंडोरा की कुमकुम तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में विजेता रहने वाले सभी बच्चों को मेडल और पुरस्कार से सम्मानित किया गया इस मौके पर विजेंद्र सिंह गौरव यादव सतीश कुमार आदि का सहयोग रहा।