फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुन्नौर तहसील की कई समस्या पर गंभीर है भाकियू

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन की बैठक अमर सिंह के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में किसान की कई समस्याओं को गंभीरता से लेकर विचार विमर्श किया गया। भाकियू के जिला उपाध्यक्ष संजीव यादव ने कहा कि किसानों का शोषण किया जा रहा है। उधरनपुर में किसानों की जमीन पर अधिग्रहण कर लिया है, लेकिन किसानों को मुआवजा नहीं मिला है। किसानों को गन्ना बकाया का भुगतान नहीं किया गया है। इस कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। भाकियू के प्रदेश महासचिव बिजेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में अधीक्षक अभियंता के कार्यालय पर धरना देकर विद्युत आपूर्ति पर आक्रोश जताया जाएगा। बैठक में मनवीर सिंह यादव, जीत पाल सिंह यादव, सुरेश यादव, वीरेश यादव, भूदेव सिंह, भूरे सिंह, कल्यान सिंह, नरेन्द्र सिंह कुशवाह, दुर्गपाल कुशवाह, सतीश चन्द शर्मा, महेश कुशवाह, राकेश कुमार, महेश यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें