सिंहपुरसानी। तहसील क्षेत्र के गांव पंसुखा मिलक निवासी सीताराम ने 120 वर्ष की आयु में शनिवार की सुबह अंतिम सांस ली। मृतक के भतीजे कृष्ण कुमार ने बताया कि चाचा सीताराम अविवाहित थे और आखिरी सांस तक उन्होंने अपनी दिनचर्या बेहद अच्छे से बनाए रखी। घर पर ही उन्होंने अंतिम सांस ली है। उनके परिवार में अब पांचवीं पीढ़ी चल रही है। उनकी इतनी आयु क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रहती थी। संवाद