फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: नेजा मेला पर नई परांपरा डालने का अंदेशा, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Mon, 01 Apr 2024 04:33 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हिंदू जागरण मंच के नगर संयोजक अभिनंदन शर्मा ने नेजा मेला के दृष्टिगत नई परांपरा डालने के अंदेशे में उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। इसमें प्रकरण की गंभीरता पर बल देते हुए परांपरागत नेजा मेला का ही आयोजन कराए जाने की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया है कि संभल नगर में होने वाले नेजा मेले की परंपरागत होली पर्व समापन के बाद आने वाले पहले मंगलवार को ढाल गाढ़ी जाती, जो नहीं गाढ़ी गई। एक सप्ताह के बाद आने वाले मंगलवार दो अप्रैल को चंदौसी रोड पर शहबाजपुर में नेजा मेला का आयोजन किया जाना है। इसके अगले दिन संभल नगर का नेजा मेला नगर पालिका परिषद के परिसर में होता है। लेकिन इस बार नेजा मेला की ढाल न गाढ़े जाने से अंदेशा है कि नेजा कमेटी इस बार नई परांपरा डालकर नेजा मेला का आयोजन करना चाहती है। इससे समाज में भ्रम की स्थिति बनेगी। जबकि नौ अप्रैल से चैत्रीय नवरात्र शुरू हो रहे हैं। 17 अप्रैल को प्रभु श्री राम नवमी महोत्सव पर शोभायात्रा निकाली जाएगी। ऐसी स्थिति में बीते वर्षों की तरह ही नेजा मेला का आयोजन कराया जाए। किसी भी तरह की नई परांपरा न पड़ने दी जाए। ज्ञापन देने वालों में संजय कश्यप, सत्यप्रकाश, अभिषेक शर्मा, नवीन कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें