फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे में बालू से लदी ट्रैक्टर ट्राली में घुसी पिकअप गाड़ी, 12 लोग घायल र

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर/बबराला। गुन्नौर क्षेत्र में नूरपुर तिराहे के पास घने कोहरे में बालू से लदी खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से पिकअप गाड़ी घुस गई। हादसे में पिकअप में सवार 12 लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, वहां से तीन को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली मौके पर फरार हो गया।
विज्ञापन

गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगलिया निवासी रामपाल सिंह की गांव सैंजना अरहम में रिश्तेदारी है। रिश्तेदारी में एक मौत हो गई थी। रामपाल अपने परिवार व पड़ोसियों के साथ गमी में शामिल होने के लिए पिकअप गाड़ी से जा रहे थे। गुन्नौर क्षेत्र में मुरादाबाद हाईवे पर नूरपुर तिराहे के पास से बालू से लदी ट्रैक्टर ट्राली खड़ी थी। सुबह करीब आठ बजे घने कोहरे में पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर ट्राली में पीछे से घुस गई। हादसे में पिकअप में सवार चालक सहित 12 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार हेतु सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से चिकित्सकों ने प्रेम कुमारी, हंसा और कुसुम देवी को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालू से लदी ट्रैक्टर ट्राली और पिकअप गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें