संभल। जनपद में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को 12 नए कोरोना संक्रमित रोगी मिले हैं। संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2135 तक पहुंच गया है। स्वाथ्य विभाग की टीम संक्रमितों को आईसोलेट करने में लगी है।
गुरुवार को कोरोना की जांच रिपोर्ट में बहजोई ब्लाक के गांव भोजपुर निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, उनकी 18 वर्षीय बेटी, 28 वर्षीय बेटा, उनके परिवार की 25 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित मिली है। बहजोई के मोहल्ला मुरब टोला निवासी 28 वर्षीय युवक, संभल के खान सराय निवासी 16 वर्षीय किशोर, बबराला की एक कंपनी का 24 वर्षीय कर्मचारी जांच में कोरोना संक्रमित मिली है। संभल ब्लाक के गांव गढ़ी निवासी 38 वर्षीय महिला, उनका 17 वर्षीय बेटा जांच में कोरोना संक्रमित मिला है।
संभल ब्लाक के गांव हसनपुर निवासी 35 वर्षीय महिला, गांव नाठेर निवासी 25 वर्षीय युवक, गांव भरतल निवासी 18 वर्षीय युवक जांच में कोरोना संक्रमित मिला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमितों को आईसोलेट करने में लगी है। मोहल्ला निगरानी समिति की आशा वर्कर और एएनएम संक्रमितों के परिजनों और उनके संपर्क में आए लोगों को चिन्हित करने में लगी है। उनकी सूची बनाकर कोरोना की जांच कराई जाएगी।
कोरोना मीटर:
नए संक्रमित:12
कुल संक्रमित: 2135
सक्रिय मरीज: 189
ठीक हुए मरीज: 1898