फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: स्कूल में गर्मी से बेहोश हुई 12 छात्राएं, स्टाफ में मचा हड़कंप; परिजनों ने लगाए कई आरोप

Mon, 24 Jul 2023 01:35 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

सोमवार की सुबह रोजाना की तरह रामप्यारी कन्या इंटर कॉलेज में सुबह आठ बजे से कक्षाएं संचालित हुई थी। कुछ समय के बाद कक्षा पांच की छात्रा कुमकुम की तबीयत खराब हो गई। वह बेहोश होकर गिर पड़ी।
विज्ञापन
Chandausi News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौसी नगर के रामप्यारी कन्या इंटर कॉलेज में सोमवार की सुबह करीब नौ बजे अलग-अलग कक्षाओं में करीब 12 छात्राओं को चक्कर आने की शिकायत हुई और कुछ छात्राएं बेहोश हो गई। गर्मी में अचानक छात्राओं की तबीयत बिगड़ने पर स्कूल स्टाफ में हड़कंप मच गया। एक छात्रा को सीएचसी में भर्ती कराया। अन्य छात्राओं को अभिभावकों व ई-रिक्शा के माध्यम से घर भिजवाया गया। इस दौरान स्कूल प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने स्कूल की छुट्टी पर छात्राओं को वापस घर भेज दिया। अभिभावकों का आरोप है कि विद्यालय में पंखे नहीं चलते और छात्राओं को बिस्किट व अन्य चीजें खाने नहीं दी जाती हैं।

विज्ञापन


सोमवार की सुबह रोजाना की तरह रामप्यारी कन्या इंटर कॉलेज में सुबह आठ बजे से कक्षाएं संचालित हुई थी। कुछ समय के बाद कक्षा पांच की छात्रा कुमकुम की तबीयत खराब हो गई। वह बेहोश होकर गिर पड़ी। इसी दौरान कक्षा दस बी की छात्रा गजाला, कोमल, खुशबू, कक्षा दस ए की छात्रा अलम, कक्षा 12 की छात्रा निशा, कक्षा सात की छात्रा सुहाना को भी चक्कर आने से बेहोशी की शिकायत हुई। इनके अलावा पांच अन्य छात्राओं की भी तबीयत खराब हुई।

छात्राओं की तबीयत बिगड़ती देख प्रधानाचार्य व अन्य स्टाफ में हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत ही अभिभावकों को सूचना दी और एंबुलेंस के माध्यम से कक्षा पांच की छात्रा कुमकुम को चंदौसी सीएचसी भिजवाया। जहां उसका उपचार कराया जा रहा है। स्कूल प्रबंधक दिनेश चंद्र अग्रवाल भी विद्यालय पहुंच गए। अन्य छात्राओं को अभिभावकों, स्कूल स्टाफ के द्वारा ई-रिक्शा, बाइक के माध्यम से घर भिजवाया गया। इसको प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने गर्मी की अधिकता को देखते हुए उन्होंने स्कूल की छुट्टी कर दी और छात्राओं को घर भिजवा दिया।
विज्ञापन


गर्मी के कारण कुछ छात्राओं की तबीयत खराब हुई थी। इनमें से कुछ छात्राएं पहले से बीमार चल रही थी  एक छात्रा को सीएचसी में भर्ती कराया गया। छात्राओं को घर भिजवा दिया गया। स्कूल की छुट्टी कर दी गई है। -शशि वाला, प्रधानाचार्य रामप्यारी कन्या इंटर कॉलेज चंदौसी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें