फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आज शाम छह बजे से खत्म हो जाएगा रूट डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। रूट डायवर्जन सोमवार की शाम छह बजे से खत्म हो जाएगा। वाहन सामान्य दिनों की तरह अपने गंतव्यों की ओर जा पाएंगे। गजरौला मार्ग पर बड़े वाहनों का प्रवेश हो सकेगा। सोमवार की शाम छह बजे तक कार और बाइक को ही गजरौला मार्ग पर जाने की अनुमति दी गई थी।
विज्ञापन

यातायात पुलिस प्रभारी अनुज मलिक ने बताया कि सोमवार की शाम छह बजे से ट्रैफिक का संचालन सामान्य दिनों की तरह किया जाएगा। गजरौला मार्ग की ओर सभी वाहनों को जाने की अनुमति रहेगी। बताया कि प्रत्येक शनिवार की सुबह आठ बजे से रूट डायवर्जन किया जाएगा, जो सोमवार की शाम छह बजे तक रहेगा। रूट डायवर्जन के दौरान रूट प्लान के अनुसार ही भारी वाहनों का संचालन हो सकेगा।
रूट डायवर्जन के दौरान ट्रैफिक का संचालन इन मार्गों से होता है



- संभल से दिल्ली जाने और बुलंदशहर, अलीगढ़ जाने के लिए संभल से खिरनी तिराहा, गवां, रजपुरा, नुरपुर तिराहा से नरौरा बुलंदशहर की ओर वाहन भेजे जाएंगे। वापसी भी इस मार्ग से होगी।
विज्ञापन




- चंदौसी से संभल और दिल्ली जाने वाले वाहन चंदौसी से संभल तिराहा, मोहम्मदपुर टांडा, संभल में चंदौसी चौराहा, खिरनी तिराहा, गवां, रजपुरा, नूरपुर तिराहा, बबराला इंदिरा चौक से नरौरा की ओर। नरौरा, बुलंदशहर से आने वाले वाहन भी इसी मार्ग से आएंगे।



- चंदौसी और संभल से हसनपुर की ओर जाने वाले वाहन चंदौसी में संभल तिराहा, मोहम्मदपुर टांडा, चंदौसी तिराहा, चौधरी सराय चौकी, खिरनी तिराहा, आदमपुर, रहरा होते हुए हसनपुर की ओर भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें