क्या है पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम
- फोटो : Live Law
राजस्थान से लाकर गोवंशीय पशुओं को काटने के काले कारोबार का कोतवाली की पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस ने संभल के आलमसराय मोहल्ले में छापा मारा और हाते में बंद किए गए 12 पशुओं तथा छह ट्रकों को बरामद किया। इसमें दो कंटेनर वाले ट्रक हैं। इन ट्रकों में ऐसी व्यवस्था की गई थी जिससे पशु तस्करी आसानी से की जा सके। पुलिस ने इस संबंध में ट्रक चालकों, ट्रक मालिकों समेत आठ लोगों को नामजद किया है।
सर्दी और कोहरे के दौरान पिछले पंद्रह दिनों से दूसरे राज्यों से पशु लाकर काटे जा रहे थे। हरियाणा के नंबर वाले एक कंटेनर से पशु भरकर लाए जा रहे हैं। यह सूचना पुलिस को रविवार को मिली। पुलिस ने पशु तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी की। पूरा रात चेकिंग कराई। सोमवार को अपना जाल बिछा कर चेकिंग कराई है। इस दौरान आलम सराय स्थित एक ऐसे बड़े हाते में ट्रक और पशु बंद होने की खबर मिली। पुलिस पहुंची तो हाते में ताला लगा था पुलिस ने ताला तुड़वाया और इसके बाद जब अंदर देखा तो होश उड़ गए।
पुलिस ने जब यहां पर छानबीन की तो पशु काटने के उपकरण मौके पर मिले। ट्रकों में पशु भरे हुए थे। पुलिस ने इन सभी को बरामद किया लेकिन कोई आरोपी हाथ नहीं आया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अनिल समानिया ने बताया कि पशु तस्करी और पशु क्रूरता का मामला सामने आया है। मौके से छह ट्रक बरामद कर लिए गए हैं। बारह गोवंशीय पशु भी मिल गए हैं। लेकिन कोई तस्कर हाथ नहीं आया है।
उन्होंने बताया कि पशु क्रूरता और गोवध निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट में शमशाद, नौशाद, इमरान, शरीफ पहलवान निवासी पंजू सराय संभल, सलमान निवासी चौधरी सराय संभल, नाजिम निवासी खग्गू सराय संभल, मोहसिन निवासी वंदपुरा कैराना जनपद शामली, मुरसेलीन निवासी तपराना जिझान जनपद शामली नामजद हैं।
संभल में शमशाद के खिलाफ दर्ज हैं कई मामले
संभल। पशु तस्करी पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। कोतवाली क्षेत्र के मियासराय शमशाद पर गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज हुई थी। शरीफ पहलवान पर पहले भी पशु क्रूरता के मामले दर्ज हो चुके हैं। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शमशाद की संपत्ति सील हो चुकी है। इसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में पुलिस ने कार्रवाई थी।