फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 1.42 लाख किसानों के खाते में पहुंचे 28.43 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री के क्लिक करते ही संभल जिले के 1.42 लाख लघु व सीमांत किसानों के खाते में भी दो-दो हजार रुपये की धनराशि पहुंच गई। प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी कलक्ट्रेट सभागार में किया गया। सांसद सत्यपाल सैनी ने करीब पच्चीस किसानों को योजना के लाभ के प्रमाण पत्रों का भी वितरण किया है। जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ कई गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उप निदेशक (कृषि) हीरा सिंह जीना ने इस दौरान बताया कि लघु एवं सीमांत किसानों की आय बढ़ाने के लिए भारत सरकार द्वारा एक फरवरी-2019 को पेश किए गए बजट में किसान सम्मान निधि की स्थापना की गई। जिसमें लघु एवं सीमांत कृषकों के परिवार को प्रति वर्ष 6000 रुपये डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से प्रदान किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर से पहली किश्त जारी कर दी है।
जिले के 142148 किसानों को पोर्टल पर लॉक किया गया था, उनके खातों में दो-दो हजार रुपये की पहली किश्त पहुंच गई होगी। जिन किसानों के खातों में यदि आज किस्त राशि नहीं पहुंची होगी तो आगामी दो से तीन दिनों में जरूर पहुंच जाएगी। दो-दो हजार की तीन समान किस्तों में प्रदान की जाएगी। इस योजना को एक दिसंबर-2018 से लागू किया गया है।
विज्ञापन

एक दिसंबर-2018 से 31 मार्च-2019 की समयावधि के लिए देय 2000 रुपये की किस्त को लघु सीमांत किसान परिवारों के बैंक खातों में स्थानांतरित की गई। जनपद संभल में भू-अभिलेखों के अनुसार लघु एवं सीमांत कृषकों की कुल संख्या 274840 है। जिसमें 142148 सीमांत कृषकों का डाटा लॉक किया गया। जिसके क्रम में प्रथम चरण में 24 फरवरी-2019 को जनपद के 25 किसानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
योजना में सम्मलित खाता होने की स्थिति में प्रत्येक कृषक परिवार की भूमि की गणना पृथक्र-पृथक की जाएगी और परिवारों के लघु एवं सीमांत श्रेणी में आने पर उन्हें भी लाभान्वित किया जाएगा। पात्रता निर्धारण के लिए भू-अभिलेख के एक जनवरी 2019 के डाटा को आधार माना गया है। छूटे हुए कृषक योजना का लाभ पाने के लिए खतौनी की छायाप्रति आधार कार्ड या आधार इनरोलमेंट संख्याएं, बैंक पासबुक की छायाप्रति, मोबाइल नंबर संबंधित तहसील अथवा उप निदेशक (कृषि) कार्यालय को उपलब्ध कराएं।
कार्यक्रम में सांसद सत्यपाल सैनी, अपर जिलाधिकारी लव कुश कुमार त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी, उप जिलाधिकारी चंदौसी महेश प्रसाद दीक्षित, जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन, जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र कुमार, कृषि उपनिदेशक हीरा सिंह जीना, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय त्रिपाठी, सभी सीडीपीओ व जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें