फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को बताया राम रावण का युद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला। भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित किए गए बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपाइयों ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए आगामी चुनाव को राम-रावण का युद्ध बताया। जिसमें राम की जीत का दावा किया। देश की सीमा को सुरक्षित रखने की प्राथमिकता के साथ ही अन्य दलों पर दिखावा करने का आरोप लगाया। साथ ही कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात भी सुनी गई।
विज्ञापन

कस्बा बबराला के राजघाट रोड पर आयोजित भारतीय जनता पार्टी के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में क्षेत्रीय विधायक अजीत कुमार उर्फ राजू यादव ने कहा कि पार्टी की प्राथमिकता देश की सीमा की सुरक्षा करना है। जिसे प्रधानमंत्री बखूबी कर रहे हैं। भाजपा की सरकार ही 55 साल के बाद एक ऐसी सरकार है, जिसने दुनिया से आंख मिलाकर पाकिस्तान को आंख दिखाई है और पाकिस्तान को आतंकियों पर कार्रवाई करने के लिए मजबूर कर दिया। लेकिन देश के अंदर ही कुछ राजनीतिक दल पाकिस्तान का समर्थन कर रहे हैं। हालांकि आतंकियों का राग अलापने वाले नेता अब खुद को हिंदुत्व का नेता बताने में नहीं थक रहे हैं।
भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम स्वरूप पाठक ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव राम-रावण के युद्ध जैसा होगा। जिसमें राम की विजय होगी और राक्षसों का अंत होगा। लोकसभा बदायूं संयोजक अशोक भारती ने कहा की मजबूत सरकार और मजबूर सरकार में अंतर है।
विज्ञापन

इसके लिए आम जनता मजबूती के साथ मजबूत सरकार को चुनेगी। पूर्व प्रत्याशी बागीश पाठक ने कहा कि 2 मार्च को विधान सभा गुन्नौर में बाइक रैली निकाली जाएगी। जिसमें चार हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे। इससे पूर्व 26 फरवरी को प्रत्येक बूथ पर दीपक जलाया जाएगा।
जिसके बाद विधानसभा के प्रत्येक मंडल के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंप कर सक्रिय रहने का निर्देश दिया। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रेम स्वरूप पाठक और संचालन सुभाष चंद्र शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें