फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिजोड़ा के लाला पहलवान ने बुलंदशहर के शेरुद्दीन को दी पटखनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला। तीन दिवसीय विशाल दंगल के अंतिम दिन दर्जनों पहलवानों ने दांवपेंच दिखाए। दंगल की आखिरी कुश्ती में मेजबान पहलवान लाला ने बुलंदशहर के शेरुद्दीन को चित कर अखाड़ा अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव जिजोड़ा डांडा के बाबा रामगिरि आश्रम पर चल रहे तीन दिवसीय दंगल में अंतिम दिन मशहूर पहलवानों ने रोमांचक मुकाबले हुए जिसमें पहलवानों ने अपने अनुभव और दांवपेंच दिखाकर दर्शकों के इनाम और तालियों को बटोरा। पहली कुश्ती में जिजोड़ा के विष्णु ने जहांगीराबाद के सतीश को पटखनी दी। लोनी के पहलवान मुनीश ने जिजोड़ा के अनुज को चित कर दिया। चंदौसी के यामीन ने हापुड़ के शहनवाज को पराजित कर दिया। अखाड़े के अंतिम मुकाबले में मेजबान जिजोड़ा के लाला पहलवान ने बुलंदशहर के शेरुद्दीन को पटखनी देकर इनामी कुश्ती अपने नाम कर ली। इसके अलावा दिल्ली, एटा, हरियाणा आदि के पहलवानों ने जोर आजमाइश की। बेहद रोमाचंक मुकाबले देखने को मिले। इस मौके पर मदनलाल शर्मा, महेश मिश्रा, राजेश शर्मा, अजयपाल सिंह, नरेश पाल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें